September 17, 2024 7:10 PM

printer

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सिनेमा को अधिक समावेशी और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सिनेमा को अधिक समावेशी और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दिशा-निर्देशों के अनुसार सिनेमाघरों में दिखाई जाने वाली फिल्मों के दौरान अब श्रवण और दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए की जाने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसके लिए ई-सिने प्रमाणन मॉड्यूल लॉन्च किया गया है, जो आवेदकों को दिशा-निर्देशों में उल्लिखित जरूरी सुविधाओं के उल्लेख के साथ अपनी फिल्में जमा करने की अनुमति देता है। नए दिशा-निर्देश पंद्रह सितंबर से लागू हो गए हैं। ये दिशा-निर्देश सिनेमाघरों में सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा प्रमाणित फीचर फिल्मों पर लागू होंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला