July 20, 2024 5:34 PM

printer

सुप्रीम कोर्ट ने सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा का रिजल्ट जारी करने पर रोक लगा दी है

सुप्रीम कोर्ट ने सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा का रिजल्ट जारी करने पर रोक लगा दी है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने अप्रैल में ली गयी परीक्षा का रिजल्ट सितंबर के पहले हफ्ते में निकालने का कैलेंडर जारी किया था। झारखंड सीटेट उतीर्ण अभ्यर्थी की एसएलपी पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश जेके महेश्वरी और न्यायाधीश राजेश बिंदल की खंडपीठ ने कहा है कि अभी रिजल्ट प्रकाशित करने से कई सफल अभ्यर्थियों को प्रतिवादी बनाकर नोटिस जारी करना पड़ेगा। इस मामले में विस्तृत सुनवाई की जरुरत है। शीर्ष अदालत ने इस मामले की अंतिम सुनवाई के लिए तीन सितंबर की तिथि मुकर्रर की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला