September 7, 2024 4:38 PM

printer

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड में स्थायी डीजीपी अजय कुमार सिंह को हटाकर प्रभारी डीजीपी के रुप में अनुराग गुप्ता की नियुक्ति मामले पर संज्ञान लिया

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड में स्थायी डीजीपी अजय कुमार सिंह को हटाकर प्रभारी डीजीपी के रुप में अनुराग गुप्ता की नियुक्ति मामले पर संज्ञान लिया है। शीर्ष अदालत ने इस मामले में राज्य के मुख्य सचिव एल ख्यांगते और प्रभारी डीजीपी को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब मांगा है।

 

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चन्द्रचूड़ की पीठ ने इस मामले पर राज्य सरकार को जवाबी हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला