August 15, 2024 9:37 PM

printer

सुकमा जिले में माओवादियों ने अपने ही एक साथी कुरसम मनीष उर्फ राज की हत्या कर दी

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादियों ने अपने ही एक साथी कुरसम मनीष उर्फ राज की हत्या कर दी है। माओवादियों की दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी के सचिव गंगा ने प्रेस नोट जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने मनीष पर पुलिस के साथ मिलकर भीतरघात करने का आरोप लगाया है।

 

इसी जिले के पूवर्ती गांव के पास माओवादियों ने बीती रात सोलह वर्षीय एक छात्र की भी हत्या कर दी है। जिले के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला