July 20, 2024 9:02 PM

printer

सुकमा जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया है। मौके से मृत माओवादी का शव बरामद कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कल सुबह जगरगुंडा थाना क्षेत्र से जिला पुलिस बल, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड-डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम तलाशी अभियान पर निकली थी। आज सुबह जब यह टीम वापस लौट रही थी, तभी तुमारगुट्टा-सिंगावरम के जंगल में माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक माओवादी मारा गया। घटनास्थल से एक हथियार सहित बड़ी मात्रा में माओवादी सामग्री बरामद की गई है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला