June 2, 2024 8:25 PM

printer

सुकमा जिले में आज चार इनामी सहित आठ माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज चार इनामी सहित आठ माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इनमें से एक माओवादी पर दो लाख और तीन माओवादियों पर एक-एक लाख रूपये का इनाम घोषित था। इन माओवादियों ने राज्य सरकार की ”छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ और सुकमा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ”पूना नर्कोम अभियान’’ से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया। इन माओवादियों ने सीआरपीएफ के अधिकारी और उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। इन पर पुलिस पार्टी पर हमला करने, सड़क काटने और ग्रामीणों से वसूली करने सहित अन्य घटनाआें में शामिल रहने का आरोप है।  
  माओवादियों के आत्मसमर्पण किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि राज्य सरकार की “छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति“ और “नियद नेल्लानार योजना“ से प्रभावित होकर माओवादी बंदूक छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं। इन माओवादियों के  पुनरुत्थान के लिए राज्य सरकार तत्पर है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला