July 12, 2024 4:40 PM

printer

सीबीआई ने राकेश रंजन उर्फ रॉकी नाम के व्यक्ति को  गिरफ्तार किया

केंद्रीय जांच ब्यूरो-सीबीआई ने राकेश रंजन उर्फ रॉकी नाम के व्यक्ति को  गिरफ्तार किया है। उसे नीट यूजी पेपर लीक मामले का सरगना माना जा रहा है। वह इस रैकेट के एक अन्य प्रमुख व्यक्ति संजीव मुखिया से भी जुड़ा हुआ है, जो दो दशकों से घोटाले में शामिल है और फरार है। बताया जाता है कि रॉकी ने अपना ठिकाना झारखंड में बना रखा था। रॉकी की गिरफ्तारी से सीबीआई को जांच में मदद मिल सकती है। गिरफ्तारी के बाद रॉकी को सीबीआई ने पटना कोर्ट में पेश किया, जहां से सीबीआई को उसकी दस दिनों की रिमांड दी गयी है। जांच एजेंसी ने अब तक झारखंड के हज़ारीबाग़ के स्कूल के प्रधानाचार्य और उप-प्रधानाचार्य सहित समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला