July 19, 2024 7:31 PM

printer

सीबीआई ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में रांची स्थित रिम्स की एक छात्रा को गिरफ्तार किया

सीबीआई ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में रांची स्थित रिम्स की एक छात्रा को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने 2023 बैच की एमबीबीएस की छात्रा सुरभि कुमारी का मोबाइल, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिये हैं। रामगढ़ जिले की मूल निवासी सुरभि कुमारी ने कथित तौर पर पेपर लीक मामले के दोषियों के लिए नीट परीक्षा के पेपर हल किए थे। रिम्स के स्वास्थ्य उपाधीक्षक डा. राजीव रंजन ने कहा कि रिम्स प्रबंधन सीबीआई को जांच में सहयोग कर रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला