जेपीएससी द्वारा आयोजित होने वाली बाल विकास परिजोयना पदाधिकारी, सीडीपीओ परीक्षा के लिए अधिकतम आयु की गणना अब एक अगस्त 2019 के आधार पर होगी। पहले यह एक अगस्त 2024 निर्धारित थी। ऐसे में आयोग ने सीडीपीओ के चौसठ पदों पर होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। अभ्यर्थी 29 अप्रैल से 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं, आय़ोग द्वारा ली जानेवाली 11 वीं से 13 वीं संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए सफल अभ्यर्थी सोलह मई तक आवेदन कर सकेंगे।
Site Admin | April 27, 2024 4:18 PM
सीडीपीओ परीक्षा के लिए अधिकतम आयु की गणना अब एक अगस्त 2019 के आधार पर होगी