May 6, 2024 1:32 PM

printer

सीआईएससीई ने जारी किया 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम, लड़कियों ने मारी बाजी

काउंसिल फॉर द इंडियन स्‍कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के परिणाम आज घोषित कर दिए। सीआईएससीई के अनुसार आईसीएसई यानी दसवीं कक्षा के लिए पास प्रतिशत 99.47 जबकि आईएससी यानी बारहवीं कक्षा के लिए 98.19 प्रतिशत रहा। 

 
दसवीं कक्षा में 99.65 प्रतिशत छात्राएं तथा 99.13 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। बारहवीं कक्षा में भी लड़कियों ने बाजी मारी और 98.92 प्रतिशत छात्राएं तथा 97.53 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। सीआईएससीई ने कहा है कि दो लाख 43 हजार से अधिक छात्रों ने दसवीं की जबकि 99 हजार से अधिक छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी।  

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला