उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि सिविल सेवकों को हमेशा पक्षपातपूर्ण रवैये से ऊपर उठकर चीजों को देखना चाहिए। आज नई दिल्ली में भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों के 2022 बैच के सहायक सचिवों को सम्बोधित करते हुए श्री धनखड़ ने अधिकारियों से राष्ट्रवादी और संघीय दृष्टिकोण अपनाने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और कानून के शासन का पालन करने को कहा। श्री धनखड़ ने सिविल सेवकों से उच्च नैतिक सिद्धांतों का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वे बदलाव के वाहक, उत्तम शासन के महत्वपूर्ण अंग तथा और उच्च गति की वृद्धि दर के पथप्रदर्शक हैं।
Site Admin | June 3, 2024 9:23 PM
सिविल सेवकों को हमेशा पक्षपातपूर्ण रवैये से ऊपर उठकर चीजों को देखना चाहिए: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़