जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर द्वारा विकास खंड संगडाह की 8 पंचायतों के 80 युवा स्वयंसेवकों की टास्क फोर्स के गठन हेतु आपदा प्रबंधन के 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गत शाम संगड़ाह में संपन्न हुआ। एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को इस 3 दिवसीय कार्यशाला के सफलतापूर्वक समापन पर बधाई दी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की स्थानीय आपदा की स्थिति में इन प्रशिक्षित स्वयंसेवकों का सहयोग प्रशासन को मिलेगा जिससे जान एवं माल का नुकसान कम किया जा सके। उन्होंने आग्रह किया कि जो भी प्रशिक्षित स्वयंसेवक यहां से प्रशिक्षित हुए हैं वह अपनी-अपनी पंचायतों एवं गांव के स्तर पर भी लोगों को आपदा प्रबंधन एवं फर्स्ट रिस्पांडर के महत्व को सभी के साथ साझा करें। एसडीम सुनील कायथ ने खंड विकास कार्यालय संगडाह में सभी सफल युवा स्वयंसेवको को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
News On AIR | October 7, 2023 4:01 PM | HIMACHAL PRADESH NEWS
सिरमौर द्वारा आपदा प्रबंधन के 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न