सिमडेगा में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस ने आज हेलमेट जरूरी है अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान पुलिस ने आम जनता के साथ पुलिस कर्मी, वकील और सरकारी कर्मियों को भी बिना हेलमेट के बाइक चलानेे पर रोका। आज किसी तरह का चलान नहीं काटा गया। सभी को हेलमेट मंगवाकर पहनने के बाद ही छोड़ा गया।
एसडीपीओ ने कहा कि हेलमेट सिर्फ जान की सुरक्षा नहीं बल्कि परिवार और बच्चों की भी सुरक्षा है। उन्होने बताया कि पुलिस और प्रशासन कर्मी सहित वकील और आमजन हेलमेट पहनने की आदत डाल लें, अन्यथा अगली बार विधिवत कार्रवाई की जाएगी।