सिमडेगा जिले में विधायक भूषण बाड़ा ने आज महात्मा गांधी स्मारक स्थल पर ओपन जिम का उद्घाटन किया। मौके पर उपायुक्त अजय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार भी मौजूद रहे। मौके पर विधायक ने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों पर विशेष ध्यान दे रही है। ओपन जिम का लाभ उन सभी लोगों को मिलेगा जो आर्थिक समस्या के कारण जिम नहीं जा सकते हैं।
Site Admin | July 16, 2024 7:25 PM
सिमडेगा जिले में विधायक भूषण बाड़ा ने आज महात्मा गांधी स्मारक स्थल पर ओपन जिम का उद्घाटन किया