June 3, 2024 9:13 PM

printer

सिक्किम में लोकसभा की एकमात्र सीट के लिये कल होने वाले मतों की गिनती के सभी प्रबंध कर लिए गए

सिक्किम में लोकसभा की एकमात्र सीट के लिये कल होने वाले मतों की गिनती के सभी प्रबंध कर लिए गए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। इसके लिए गंगतोक, ग्‍यालसिंग, मंगन, नामची, सोरेंग और पाकयोंग जिला मुख्‍यालयों में छह मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सुचारू और शांति पूर्ण मतगणना सुनिश्चित करने के लिये पुख्‍ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही एक महिला उम्‍मीदवार सहित 14 उम्‍मीदवारों के चुनावी भाग्‍य का कल फैसला हो जाएगा। सिक्किम में लोकसभा के पहले चरण में 19 अप्रेल को 79 दशमलव नौ शून्‍य प्रतिशत मतदान हुआ था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला