April 4, 2024 8:25 PM

printer

सिक्किम में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए कुल 13 महिला उम्मीदवार मैदान में

सिक्किम में एक साथ होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए कुल 13 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्‍य में लोकसभा की एकमात्र और विधानसभा की 32 सीटों के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इस बार लोकसभा के लिए एक निर्दलीय महिला उम्मीदवार और विधानसभा चुनाव के लिए 12 महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं।

मौजूदा राज्‍य विधानसभा में तीन महिला विधायक हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला