पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा स्थित छोटानागरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया है, जिसमें सुरक्षाबल का एक अधिकारी घायल हो गया है। घटना के बाद घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों के जवान इलाके में सर्च अभियान चला रहे थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया, जिसकी चपेट में आकर कोबरा बटालियन 209 के सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार घायल हो गए।
Site Admin | August 8, 2024 3:11 PM
सारंडा स्थित छोटानागरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, सुरक्षाबल का 1 अधिकारी घायल