May 30, 2024 2:10 PM

printer

सातवें और अंतिम चरण के प्रचार का आज थम जाएगा शोर, मतदाताओं को रिझाने में नेता लगा रहे जोर

    उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। राजनीतिक दल समर्थन जुटाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कुशीनगर में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस बार 400 से अधिक सीट मिलेंगी। उन्होंने एक देश एक चुनाव का समर्थन करते हुए कहा कि तीसरी बार सत्ता में आने पर भाजपा सरकार इस दिशा में काम करेगी ताकि देश को कुछ महीनों के अंतराल पर चुनाव न कराना पड़े और आम चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी हों। श्री राजनाथ सिंह रॉबर्ट्सगंज और चंदौली निर्वाचन क्षेत्रों में भी रैलियों को संबोधित करेंगे।

    भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज कुशीनगर और सोनभद्र में रोड शो करेंगे। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आज महाराजगंज और घोसी निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार करेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला