राज्य के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने दावा किया है कि साइबर क्राइम पर झारखंड में बहुत हद तक अंकुश लगाया गया है। वे आज बोकारो स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के 38वां स्थापना दिवस में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम को लेकर झारखंड पुलिस छात्रों और अभिभावकों को समय-समय पर जागरुक करती रहती है।
Site Admin | July 2, 2024 8:22 PM
साइबर क्राइम पर झारखंड में बहुत हद तक अंकुशः पुलिस महानिदेशक