संताल परगना के पुलिस उप महानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल ने पुलिस पदाधिकारियों को साइबर अपराध की रोकथाम और महिला सुरक्षा पर लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूल और कॉलेजों में संगोष्ठी आयोजित करने का निर्देश दिया है। साथ ही पॉक्सो एक्ट के बारे में लोगों की जानकारी बढ़ाने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को भी जागरूकता अभियान चलाने को कहा है। वहीं दुमका जिले में चोरी की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस रात्रि गश्ती बढ़ाने पर भी जोर दिया है। वे कल पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार और पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक कर रहे थे।
News On AIR | September 13, 2023 5:09 PM | jharkhand news | Ranchi
साइबर अपराध की रोकथाम और महिला सुरक्षा पर लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूल और कॉलेजों में संगोष्ठी आयोजित होगी