April 15, 2024 7:57 PM

printer

साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में देवघर पुलिस को सफलता मिली

साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में देवघर पुलिस को भी एक और सफलता मिली है। पुलिस ने महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले दो साइबर अपराधियों को कुंडा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी बैंक अधिकारी बनकर लोगों से ठगी किया करते थे। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड और एटीएम बरामद किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला