सस्ते दाम पर रसोई गैस उपलब्ध करवाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाए–मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा है कि सस्ते दाम पर रसोई गैस उपलब्ध करवाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाए ताकि अधिक से अधिक पात्र बहनों को यह सुविधा उपलब्ध हो सके। श्री चौहान मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कान्फ्रेंस द्वारा जिला कलेक्टर से प्रदेश में रियायती दर पर रसोई गैस सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए बहनों के पंजीयन कार्य की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस कार्य की जिलावार जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 450 रुपये में गैस सिलेण्डर के पात्र हितग्राहियों को शीघ्र ही राशि अंतरित किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिस तरह जिला स्तर पर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन पर ध्यान दिया गया उसी टीम भावना से रियायती रसोई गैस सिलेंडर री-फिलिंग योजना की सुविधा का लाभ दिलवाने का कार्य किया जाए। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की हितग्राही बहनों को 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला