September 3, 2024 8:24 PM

printer

सशस्त्र बल केवल एक रक्षा ढांचा मात्र नहीं है, बल्कि यह हमारे राष्ट्र की सुरक्षा की एक मजबूत नीव भी हैः योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सशस्त्र बल केवल एक रक्षा ढांचा मात्र नहीं है, बल्कि यह हमारे राष्ट्र की सुरक्षा की एक मजबूत नीव भी है। हमारे वीर जवान अपनी जान की परवाह किये बिना देश की सेवा में तत्पर रहते हैं, यही कारण है कि वह आम जनमानस के मन में राष्ट्र नायक के रूप में सम्मान प्राप्त करते हैं।

 

मुख्यमंत्री आज लखनऊ में सशस्त्र सैन्य समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत की सेना दुनिया की अद्वितीय सेना है, जिसने सदैव अपनी ताकत, अनुशासन और तकनीकी क्षमता का लोहा दुश्मनों को मनवाया है, साथ ही विषम परिस्थितियों में सकारात्मक भूमिका के साथ कार्य करते हुए अपना उत्कृष्टतम प्रदर्शन और सहयोग दिया है।

 

उन्होंने बताया कि लखनऊ में भारत डायनामिक्स लिमिटेड की ओर से दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्थपित करने की कार्यवाही तेजी से आगे बढ़ रही है। इन परियोजनाओं से देश की सैन्य शक्ति मजबूत होगी और राष्ट्रीय सुरक्षा को भी बल मिलेगा।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला