सरायकेला-खरसांवा जिले में पुलिस ने पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तिरुलडीह थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्र हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। इन अपराधियों पर लोक कलाकार कुंदन गोप से 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का भी आरोप है।
Site Admin | July 22, 2024 8:23 PM
सरायकेला-खरसांवा जिले में पुलिस ने पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया