सरायकेला जिले के गम्हरिया स्थित टाटा कंपनी विस्थापित जमीनदाताओं ने आज सुबह स्थायी नौकरी समेत अन्य मांगों को लेकर कंपनी गेट पर चक्का जाम कर दिया। इसके कारण कंपनी में सभी बड़े भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप्प है।
जमीन से विस्थापित हुए लोगों ने बताया कि कंपनी प्रबंधन द्वारा 32 विस्थापित कामगारों को जबरन हटा दिया गया है। वर्ष 2013 में इन विस्थापितों ने अपनी जमीन उषा मार्टिन कंपनी को दी थी।
इसके बाद 2017 में टाटा कंपनी ने अधिग्रहण किया। पूर्व में इन्हें नौकरी दी गई बाद में कंपनी प्रबंधन द्वारा अस्थाई ठेका कर्मी बनकर काम लिया गया और वर्तमान में सभी को काम से हटा दिया गया है।