August 17, 2024 3:20 PM

printer

सरकार मातृशक्ति के उत्थान और कल्याण के लिए संकल्पित है: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार मातृशक्ति के उत्थान और कल्याण के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के अवसर पर देहरादून में ’मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ और मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि राज्य के विकास में हर कदम पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो। कार्यक्रम में श्री धामी ने 10 सहायता समूह को रिवॉल्विंग फण्ड के रूप धनराशि के चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न हिस्सों से आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधा और उनके दीर्घायु की कामना की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला