उत्तराखंड में आपदा को लेकर भ्रामक और गलत सूचनाएं प्रसारित करने वालों के खिलाफ सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला तहसील में कुलागाड़ में बादल फटने से पुल टूटने और बांध बनने की गलत और भ्रामक सूचना प्रसारित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए थे। आपदा प्रबंधन सचिव ने सभी जिलों को आपदा से संबंधित भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। श्री सुमन ने बताया कि आपदाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वालों पर दोष सिद्ध होने की दशा में एक साल की जेल और जुर्माने का प्रावधान है।
Site Admin | July 14, 2024 8:37 PM
सरकार ने आपदा के संबंध में भ्रामक और गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया