केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा है कि सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर ही लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरुक हो सकते हैं। उन्होंने केंद्रीय कल्याणकारी कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। श्री चौबे आज बक्सर जिले में डुमराव के राजगढ़ में केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से आयोजित चित्र प्रदर्शनी के उदघाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस चित्र प्रदर्शनी का मुख्य विषय नया भारत, सशक्त भारत है। यह 28 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान कई प्रकार की प्रतियोगिताओं और नुक्कड़ नाटकों का भी आयोजन किया जाएगा।
News On AIR | September 26, 2023 8:54 PM | Bihar
सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर ही लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरुक हो सकते हैं–अश्विनी कुमार चौबे