श्रीलंका सात लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों द्वारा इस सप्ताह डाक मतदान कराने के साथ राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के पहले चरण की तैयारी कर रहा है। 38 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। डाक मतदान की शुरूआत कल से होने के साथ मुख्य उम्मीदवार 21 सितंबर को होने वाले चुनावों के लिए बढ़त हासिल करने की आशा कर रहे होंगे। श्रीलंका के निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदाता अपना डाक मतदान जिला सचिवालय और चुनाव आयोग के कार्यालय में 4 सितंबर 2024 को कर सकते हैं।
Site Admin | September 3, 2024 2:01 PM
सरकारी कर्मचारियों द्वारा डाक मतदान के साथ राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के पहले चरण की तैयारी कर रहा है श्रीलंका