समाजवादी पार्टी के भदोही विधायक जाहिद बेग पर एक और एफआइआर दर्ज हुई है। कल मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी की अदालत में आत्मसमर्पण के दौरान जाहिद बेग और उनके समर्थकों पर पुलिस कर्मी से मारपीट के आरोप में ज्ञानपुर कोतवाली में यह मुकदमा दर्ज हुआ है। उधर आत्म समर्पण के बाद विधायक को प्रयागराज के नैनी जेल और उनके बेटे को जिला जेल वाराणसी भेजा गया है। नाबालिग नौकरानी के आत्महत्या मामले मे विधायक ने कल न्यायालय में आत्म समर्पण किया था। दो दिन पहले सह अभियुक्त के तौर पर विधायक के बेटे को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया था।
Site Admin | September 20, 2024 8:13 PM | UTTAR PRADESH NEWS
समाजवादी पार्टी के भदोही विधायक जाहिद बेग पर एक और एफआइआर दर्ज