June 11, 2024 5:28 PM

printer

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देंगे

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देंगे। वे अब  सांसद के रूप में अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। वे हाल ही में कन्‍नौज सीट से लोकसभा सदस्‍य चुने गए है। श्री यादव 2022 के विधानसभा चुनाव में मैनपुरी की करहल सीट से राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे।

   

इस बीच, उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने आज उत्तर प्रदेश विधानमंडल की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वे विधान परिषद के सदस्य थे। उन्होंने रविवार को केंद्र में मंत्री पद की शपथ ली।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला