समपार फाटकों में होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए बिलासपुर रेलमंडल द्वारा आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। संरक्षा विभाग के सलाहकारों और नागरिक सुरक्षा निरीक्षकों द्वारा बिलासपुर के अमेरी फाटक में पाम्पलेट बांटकर आम लोगों को सुरक्षित फाटक पार करने की जानकारी दी गई। इस दौरान पैदल आने-जाने वाले लोग, मोटरसाइकिल चालक, ट्रक और डंपर चालकों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। वहीं, सेल्फी लेने की वजह से बढ़ रही दुर्घटनाओं के लिए खासतौर पर लोगों से रेल पटरी पर सेल्फी नहीं लेने की अपील भी की गई।
Site Admin | May 22, 2024 7:48 PM
समपार फाटकों में होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान जारी