July 20, 2024 9:01 PM

printer

सभी शासकीय और निजी स्कूलों में एक सप्ताह तक शिक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में सभी शासकीय और निजी स्कूलों में एक सप्ताह तक शिक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में आगामी बाईस जुलाई से छत्तीसगढ़ में भी शिक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि पहले दिन बाईस जुलाई को टी.एल.एम. दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत शिक्षकों को स्थानीय सामग्री के प्रदर्शन और कक्षा में इनके उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला