सभी पेंशन भोगियों, पारिवारिक पेंशन भोगियों का वार्षिक सत्यापन 30 सितंबर 2024 तक किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला कोषाधिकारी टीएस खन्ना ने सभी पेंशन भोगियों को अपना वार्षिक सत्यापन जिला के विभिन्न कोषों में करवाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि जिला कोष कांगड़ा में कुल 35208 पेंशनधारक है जिसमें स्वयं पेंशन धारक 24665, पारिवारिक पेंशनधारक 10497, राजनीतिक पेंशनधारक 28तथा राजनीतिक पेंशनधारक 19 हैं।
Site Admin | July 29, 2024 5:33 PM
सभी पेंशन भोगियों, पारिवारिक पेंशन भोगियों का वार्षिक सत्यापन 30 सितंबर 2024 तक किया जाएगा