राज्य के सतत विकास लक्ष्यों को पंचायत स्तर तक लागू करने के लिए 17 से 23 सितंबर तक सतत विकास लक्ष्य सप्ताह मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2030 तक इस सप्ताह का आयोजन हर वर्ष प्रदेश में किया जाएगा। देहरादून में आयोजित आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों, ब्लाकों, पंचायतों स्तर पर इस संबंध में कार्यशालाएं, जन जागरूकता और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिये हम सभी को मिलकर आगे बढ़ना है।
News On AIR | September 14, 2023 7:39 PM
सतत विकास लक्ष्यों को पंचायत स्तर तक लागू करने के लिए 17 से 23 सितंबर तक सतत विकास लक्ष्य सप्ताह मनाया जाएगा