चक्रवाती तूफान टाइफून यागी से हुई क्षति के बाद संयुक्त राष्ट्र ने वियतनाम सरकार की सहायता के लिए 20 लाख अमरीकी डॉलर आवंटित किए हैं। यह राशि अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम और संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (यूनिसेफ) के माध्यम से दिया जाएगा। प्रभावित प्रांतों येन बाई और लाओ कै में तत्काल जरूरतों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। टाइफून यागी ने 7 सितंबर को वियतनाम में दस्तक दी थी। अधिकारियों ने बताया कि इस तूफान से अब तक 290 से अधिक मौत हो चुकी है, जबकि 237 हजार मकान क्षतिग्रस्त हो गए और 30 लाख लोग इससे प्रभावित हैं।
Site Admin | September 21, 2024 11:44 AM
संयुक्त राष्ट्र ने यागी से हुई क्षति के बाद वियतनाम सरकार को सहायता राशि आवंटित की