June 3, 2024 6:15 PM

printer

संयुक्त राष्ट्र के जलवायु प्रमुख साइमन स्टिल ने किया आगाह; पृथ्वी के जलवायु तापमान में, 2.7 डिग्री सेल्सियस की हो सकती है वृद्धि

संयुक्त राष्ट्र के जलवायु प्रमुख साइमन स्टिल ने आगाह किया है कि पृथ्वी के जलवायु तापमान में, 2 दशमलव 7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इस वृद्धि को एक दशमलव 5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखना बेहद कठिन है। जर्मनी में बॉन जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में श्री स्टिल ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा बुलाए गए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के बिना बढ़ते तापमान से बचना दूभर हो जाएगा और मानवता पर खतरा बढ़ जाएगा। बॉन में आज से शुरू हुई यह बैठक 13 जून को समाप्त होगी। आशा है कि इस बैठक में इस साल जलवायु वार्ता के लिए एजेंडा तय किया जाएगा और नये वित्त लक्ष्य पर चर्चा होगी। मौजूदा समय में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए प्रति वर्ष एक सौ अरब डॉलर का लक्ष्य रखा गया है। नए लक्ष्य का उद्देश्य विकासशील देशों में तत्काल आवश्यक जलवायु कार्रवाई के लिए अधिक से अधिक धन जुटाना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला