July 3, 2024 5:24 PM

printer

संताल परगना क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठियों के मामले पर आज झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई

संताल परगना क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठियों के मामले पर आज झारखंड उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद एवं न्यायमूर्ति अरुण कुमार राय की खंडपीठ में सुनवाई हुई। अदालत ने राज्य सरकार को संताल परगना क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिन्हित कर उन्हें वापस भेजने के लिए  कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया।

 

अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि अदालत ने राज्य सरकार को शपथ पत्र के माध्यम से दो सप्ताह के भीतर स्टेटस रिपोर्ट दायर करने का भी निर्देश दिया।
 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला