श्रीलंका में राष्‍ट्रपति चुनाव संपन्‍न, मतगणना शुरू

 

 

श्रीलंका में राष्‍ट्रपति पद के चुनाव संपन्‍न हो गये हैं। चुनाव में 75 प्रतिशत से लेकर 80 प्रतिशत तक मतदान की खबर है। कुछ छिटपुट घटनाओं को छोडकर चुनाव शांतिपूर्ण रहा है। मतगणना आज शाम से शुरू हो गई और पहले डाक मतपत्र गिने जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने कहा है कि डाक मतपत्रों की गिनती आज रात घोषित कर दी जाएगी जबकि अंतिम परिणाम कल आयेगा।

    चुनाव में 50 प्रतिशत से अधिक वैध मत प्राप्‍त करने वाले उम्‍मीदवार को विजेता घोषित किया जाएगा। चुनाव मैदान में कुल 38 उम्‍मीदवार हैं। यह चुनाव मुख्‍य रूप से त्रिकोणीय है जिसमें रानिल विक्रमसिंघे, अनुरा कुमार दिसानायके और साजित प्रेमदास शामिल हैं। यह चुनाव आर्थिक स्थिरता और भ्रष्‍टाचार के मुद्दे पर लड़ा गया है।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला