श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धन ने भारत की निरन्तर प्रगति की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि यह श्रीलंका के लिए प्रेरणादायक है। भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस की स्मृति में रात्रि भोज के अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने वैश्विक पटल पर अपना सही स्थान बनाया है। इस रात्रि-भोज का आयोजन श्रीलंका-इंडिया सोसाइटी ने किया था। उन्होंने चन्द्रयान मिशन की सफलता के लिए भी भारत की सराहना की।
श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले ने कहा कि पिछले वर्ष दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में सुधार हुआ। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को विभाजित करने वाला सागर वास्तव में दोनों को एकजुट करता है।
News On AIR | September 24, 2023 12:13 PM | श्रीलंका-भारत प्रगति
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धन ने भारत की निरंतर प्रगति की सराहना की