श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेयसेकारा ने कल कोलंबो में आयोजित एक समारोह में कहा कि श्रीलंका अपनी नवीकरणीय ऊर्जा का प्रयोग करने के लिए उत्साहित है। इस समारोह में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा। श्री कंचना ने नवीकरणीय ऊर्जा के बारे में विस्तार से बताया और भारतीय कंपनियों को इस क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया। दोनों पक्षों ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग करने की प्रतिबद्धता दर्शायी।
News On AIR | March 12, 2024 9:15 PM
श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेयसेकारा ने कहा कि श्रीलंका अपनी नवीकरणीय ऊर्जा का प्रयोग करने के लिए उत्साहित है