श्रीलंका की नौसेना ने रामेश्वरम के 9 मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये मछुआरे आज तडके रामेश्वरम के निकट नेदुनथिवु में मछली पकड रहे थे। इनकी दो नौकाएं भी जब्त कर ली गई हैं। सभी मछुआरों को पूछताछ के लिए कांकेसंथुरई बंदरगाह ले जाया गया है। मछुआरा संघ के अध्यक्ष ने राज्य सरकार और केन्द्र सरकार से श्रीलंका की जेलों में बंद 74 भारतीय मछुआरों की रिहाई के प्रयास करने के लिए अपील की है।
Site Admin | July 23, 2024 10:57 AM
श्रीलंका की नौसेना ने रामेश्वरम के 9 मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया