राज्य के श्रम, रोजगार और प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा है कि सरकार ने हमेशा जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता दी है। सरकार ने अपने कार्यक्राल में अब तक 30 लाख घरों के लिए प्राप्त आवेदनों में से 20 लाख घरों को मंजूरी प्रदान कर दी है। श्री भोक्ता आज चतरा में एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। इधर, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आज कोडरमा में दावा किया कि झारखंड की सभी 14 सीटों पर एनडीए गठबंधन की जीत होगी।
Site Admin | April 28, 2024 7:05 PM
श्रम, रोजगार और प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने चतरा में एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया