July 17, 2024 7:55 PM

printer

शिवराज सिंह चैहान ने आरोप लगाया है कि झारखंड में अवैध बालू के कारोबार को संरक्षण दिया जा रहा है

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने आरोप लगाया है कि झारखंड में अवैध बालू के कारोबार को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री आवास योजना और हर घर नल योजना को विफल करने की भी साजिश रची जा रही है। श्री चैहान आज रांची के हटिया में प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित सम्मान सह संकल्प समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव में राज्य को झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद गठबंधन की भ्रष्ट सरकार से बचाना है।

इधर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज रांची में पार्टी की ओर से आयोजित संकल्प सभा में कहा कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ के कारण जनसांख्यिकी में बदलाव आ गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला