लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से वाराणसी में सामाजिक संस्था द्वारा 6 दिवसीय मतदाता जागरूकता यात्रा का आयोजन किया गया है। आज वाराणसी के डॉ अम्बेडकर पार्क से यात्रा को रवाना किया गया। यह यात्रा वाराणसी से चलकर भदोही, प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, इटावा, औरैया, कानपुर, उन्नाव होते हुए 1 अप्रैल को लखनऊ पहुंचेगी। पर्चे पोस्टर के माध्यम से लोगों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए आगे आने और शत प्रतिशत मतदान करने के लिए आह्वान किया जा रहा है।
Site Admin | March 27, 2024 8:58 PM
शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से वाराणसी में 6 दिवसीय मतदाता जागरूकता यात्रा का आयोजन किया गया