सुरक्षा, सहायता, स्वास्थ्य देखभाल, सामाजिक सहायता और एकजुटता की आवश्यकता वाले लोगों के साथ काम करने वाले लाखों स्वयंसेवकों और कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट आंदोलन के मानवीय कार्यों और सिद्धांतों का सम्मान करने के लिए हर साल 8 मई को मनाया जाता है। अग्रणी स्विस स्वयंसेवक हेनरी ड्यूनेन्ट ने लगभग 160 वर्ष से भी पहले अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट आंदोलन की स्थापना की थी। इस आंदोलन में आठ करोड़ लोगों का वैश्विक मानवीय नेटवर्क है जो आपदा, संघर्ष और स्वास्थ्य एवं सामाजिक समस्याओं का सामना करने वाले लोगों की सहायता करता है।
Site Admin | May 11, 2024 3:12 PM
विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस आज