विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर एक ओर देवघर जिला प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम के सफाई कर्मचारी तीन सूत्री मांगों के साथ हड़ताल पर चले गये हैं। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय मंडल ने कहा कि पिछले कई वर्षों से नगर निगम में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों के नियमित स्थाईकरण,बकाए पीएफ और पिछले दो दशक से रुके हुए प्रमोशन की मांग की जा रही है। लेकिन नगर निगम के अधिकारी सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं हैं। इस वजह से हड़ताल पर जाना सफाई कर्मचारियों के लिए मजबूरी हो गई है।
Site Admin | July 14, 2024 8:45 PM
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर एक ओर देवघर जिला प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है