May 20, 2024 1:43 PM

printer

विश्‍व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में दीप्ति जीवांजी ने महिलाओं की 400 मीटर टी-20 स्पर्धा में विश्‍व रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीता

जापान के कोब में विश्‍व पैरा एथेलेटिक्‍स चैम्पियनशिप में दीप्ति जीवांजी ने महिलाओं की 400 मीटर टी-20 स्पर्धा में विश्‍व रिकॉर्ड तोड़कर अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। 20 वर्षीय दीप्ति ने अमेरिका की बिरयानी क्‍लार्कस का 55.12 सेकंड का रिकॉर्ड तोड़ा। दीप्ति ने 55.07 सेकंड में यह प्रतियोगिता जीती।

तुर्की की आइसल ओंडर दूसरे जबकि इक्‍वाडोर की लीजानशैलो अंगुलो तीसरे स्थान पर रही। पुरुषों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में योगेश कथूनिया ने रजत पदक जीता।

चैम्पियनशिप के तीसरे दिन महिलाओं की टी-35 फाइनल स्पर्धा में प्रीति पाल ने कांस्य पदक जीता, जबकि पुरूषों की हाई जम्प स्‍पर्धा में निषाद कुमार ने रजत पदक हासिल किया।

विश्‍व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत अब तक चार पदक जीत चुका है जिनमें एक स्‍वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला