विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर कल 27 सितंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा ‘द बेस्ट टूरिज्म विलेज कम्पटिशन’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के ढूढमारस को एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में और चित्रकोट को सामुदायिक आधारित पर्यटन में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के ये दोनों गांव राज्य की समृद्ध-सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक संपदा के प्रतीक हैं। चित्रकोट का प्रसिद्ध जलप्रपात पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा है, तो वहीं ढूढमारस गांव अपने एडवेंचर टूरिज्म के लिए प्रसिद्ध है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि यह पुरस्कार हमारी सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरणीय संपदा की विजय है। हमारा लक्ष्य पर्यटन को राज्य की समृद्धि और विकास का प्रमुख साधन बनाना है।
Site Admin | September 26, 2024 10:06 PM
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 27 सितंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा ‘द बेस्ट टूरिज्म विलेज कम्पटिशन’ का आयोजन