विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में मिजोरम के रेइक गांव को स्वर्ण श्रेणी में 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव 2023' चुना गया। रेइक गांव स्वर्ण पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारत के पांच सर्वश्रेष्ठ गांवों में से एक है। लगभग एक हजार छह सौ की आबादी और तीन सौ साठ घरों वाला यह गांव ममित जिले में स्थित है और पर्यटन स्थल के लिए जाना जाता है। यह पुरस्कार राज्य सरकार की ओर से राज्य के पर्यटन मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे ने प्राप्त किया। पर्यटन मंत्रालय की केंद्रीय पर्यटन नोडल एजेंसी द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। पुरस्कार निर्धारित करने के लिए सतत विकास लक्ष्यों से सीधे जुड़े नौ मूल्यांकन मानदंडों का उपयोग किया गया था।
News On AIR | September 27, 2023 8:24 PM | मिजोरम-पर्यटन गांव
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में मिजोरम के रेइक गांव को स्वर्ण श्रेणी में 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव 2023' चुना गया